फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंचायत ने किया बाप-बेटे का हुक्का पानी बंद

पंचायत ने किया बाप-बेटे का हुक्का पानी बंद

Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पंचायत ने किया बाप-बेटे का हुक्का पानी बंद
हल्दौर। गांव लाड़नपुर निवासी बाप-बेटे ने साथियों के साथ पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की और फरार हो गए। इस मामले को लेकर गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने फरार आरोपी बाप-बेटे का गांव से हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुनाया हैं। साथ ही पंचों ने गांव के किसी व्यक्ति को आरोपियों से वार्तालाप करते पकडेे़े जाने पर उनके दंड भुगतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव लाड़नपुर निवासी सिद्धांत और उसके पड़ोसी दीपक कुमार के कुछ दिन पूर्व फोन पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि चार दिन पूर्व सिद्धांत और उसके पिता देवेंद्र ने साथियों के साथ दीपक की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। इस विवाद में जमकर फायरिंग भी हुई थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने फरार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर दो दिन पूर्व गांव में ब्रजपाल के घेर में पंचायत हुई। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में सौपाल सिंह, नौबहार सिंह, घसीटा सिंह, ऋषिपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने फरार बाप, बेटे पर क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। पंचों ने आरोपी बाप, बेटे का गांव से हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुना दिया। साथ ही उनसे वार्तालाप करते पकड़े जाने वाले ग्रामीण के साथ उनके समान दंड देने की चेतावनी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि गांव में पंचायत करके आरोपियों का हुक्का पानी बंद करने के फरमान का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed