{"_id":"5ade2bfb4f1c1b5f098b618d","slug":"141524509691-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। कोतवाली- बिजनौर मार्ग पर गांव महेश्वरी जट के पास कार और मैक्स पिकअप की टक्कर में कार सवार एक व्यापारी की मौत हो गइ। हादसे में उसकी पत्नी व लड़का और मैक्स पिकअप में सवार करीब नौ छात्र घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया, वहां से छह की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगीना के मोहल्ला साहुवान निवासी विनय कुमार 50 वर्ष अपनी पत्नी निशा गुप्ता व अपने पुत्र विभोर कुमार के साथ बिजनौर से शाम लगभग सात बजे नगीना आ रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर गांव महेश्वरी जट के पास पहुंचे तो नगीना की ओर से बढ़ापुर क्षेत्र के गांव गांवड़ी में संचालित मदरसे फकरूउलूलुम के छात्रों को लेकर जा रही मैक्स पिकअप और कार में टक्कर हो गई। मैक्स में सवार छात्र हल्दौर के गांव खारी में जामिउलहुदा मदरसे में परीक्षा देने जा रहे थे। परीक्षा कल सवेरे हैं। दुर्घटना में कार सवार विनय गुप्ता (50) की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि उनकी पत्नी निशा गुप्ता व पुत्र विभोर कुमार तथा मैक्स पिकअप में सवार मदरसे के छात्र मोहम्मद शोएब अहमद 19 वर्ष पुत्र शमशाद अहमद निवासी पानीपत हरियाणा, अब्दुल मन्नान 20 वर्ष पुत्र कारी जाकिर निवासी गावंडी बढ़ापुर, बढ़ापुर क्षेत्र के गांव अलाउद्दीन पुर निवासी नवील अहमद 19 वर्ष पुत्र महबूब अहमद व धामपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी गुलफाम 22 वर्ष पुत्र अकरम आदि घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। वहां पर उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल निशा गुप्ता, विभोर कुमार, नबील, गुलफाम, अब्दुल मन्नान आदि को जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया । मदरसे के अन्य छात्र मोहम्मद साकिब,मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद आदिल, खिजर, मुजीबुर्रहमान, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद सलमान, अदनान, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद अफजल आदि मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को गांव प्राइवेट चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई परिजनों तो सूचना दे दी गई है ।पुलिस मौके पर मौजूद है।
दुर्घटना में घायल
हीमपुर दीपा। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर तिगरी में सोमवार की शाम को बिजनौर निवासी रिषभ 40 वर्ष चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग से होता हुआ बिजनौर आ रहा था ।जैसे ही उसकी बाइक तिगरी गांव के पास क्रेसर के पास पहुंची तो बिजनौर की ओर से जा रही कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें रिषभ गंभीर रुप से घायल हो गया । घायल अवस्था में 100 डायल की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य के चांदपुर स्याऊ भेज दिया गया ।