{"_id":"5a5e3f764f1c1b88268b4c6c","slug":"141516126070-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी को लूटा
नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)। सोमवार की देर शाम एक कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश शस्त्रों के बल पर दो हजार रूपये व कपड़ा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना निवासी सतपाल सिंह साइकिल से गांव-गांव कपड़ा बेचने का काम करता है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह गांव युसुफा में कपड़े की फेरी कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह युसुफा और इस्माईलपुर के बीच पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा तमंचा दिखाकर उससे 22 सौ रुपये, मोबाइल व करीब 10 हजार रुपये का कपड़ा लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इस्माईलपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सतपाल ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।