{"_id":"5a1dacb24f1c1bd9798bf909","slug":"141511894194-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चालक की हत्या कर कार लूटने का खुलासा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चालक की हत्या कर कार लूटने का खुलासा किया
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। पुलिस ने कार चालक यूसुफ उर्फ कलवा की हत्या का खुलासा कर दिया है। लूटी गई कार को बरामद कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यूसुफ के हाथ पांव बांध कर तालाब में फेंक दिया था। मौत होने के बाद कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश का चालान कर दिया है।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार के मुताबिक गांव आजमपुर निवासी यूसुफ उर्फ कलवा अपनी स्विफ्ट कार किराए पर चलाता था। 12 नवंबर को उसकी कार को दो युवक बिजनौर के जाने के लिए किराए पर तय करके ले गए थे। अगले दिन तक भी यूसुफ के न लौटने पर उसके पुत्र फैयाजुद्दीन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्योहारा पुलिस को 22 नवंबर को गांव हसनपुर पालकी के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर स्योहारा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया था। रविवार को गायब कार चालक के परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान यूसुफ के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने रोडवेज के पास से गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी पीयूष को दबोच कर उससे पूछताछ की तो उसने यूसुफ की हत्या कर कार लूटने की बात स्वीकार कर ली। पीयूष में बताया कि 12 नवंबर को उसने अपने गांव के ही मनोज के साथ यूसुफ की कार को बिजनौर जाने के लिए तय किया था। नूरपुर से चलकर वह बिजनौर जाने के बजाय उसे पैजनिया होते हुए चांदपुर ले गए। बाद में वह उसे स्योहारा ले गए। उसके बाद उन्होंने मनोज की बहन के गांव हसनपुर पालकी चलने को कहा तो यूसुुफ ने चलने से मना कर दिया।
इसके बाद उन्होंने यूसुफ को बांधकर कार की पिछली सीट पर डाल दिया और कार लेकर हसनपुर पालकी चले गए। वहां एक तालाब में हाथ पैर बंधे यूसुफ को जिंदा ही पानी में फेंक दिया। उसके मरने के बाद उन्होंने उसकी पेंट उतार ली और वापसी में उसका मोबाइल और पेंट रामगंगा नहर में डाल दी। लूटी गई कार को वह बेचने की फिराक में थे, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने पीयूष की निशानदेही पर गांव में पीयूष के ट्यूबवेल से कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने पीयूष का चालान कर दिया है। दूसरा आरोपी मनोज पुलिस के हत्थे नही चढ़ा, उसकी तलाश की जा रही है।