फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आधा घंटे चली मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आदित्य अपने साथियों समेत भाग निकला

आधा घंटे चली मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आदित्य अपने साथियों समेत भाग निकला

Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आधा घंटे चली मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आदित्य अपने साथियों समेत भाग निकला
बिजनौर/चांदपुर। गांव गोयली में शुक्रवार की रात मुरादाबाद क्राइम ब्रांच और चांदपुर कोतवाली पुलिस टीम की 50 हजार का इनामी बदमाश आदित्य और उसके दो साथियों से मुठभेड़ हुई। करीब आधा घंटे दोनों से ओर से गोलियां चली। बावजूद इसके आदित्य अपने दोनों साथियों के साथ चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उनकी तलाश में पूरा इलाका खंगाल डाला पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गांव से उसकी बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव राहना नगला निवासी बदमाश आदित्य मुरादाबाद से पेशी के दौरान अपने साथी विशाल के साथ फरार हो गया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। मुरादाबाद और बिजनौर जिले की पुलिस आदित्य की तलाश में जुटी है। शुक्रवार की रात मुरादाबाद की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आदित्य अपने साथी विशाल और गांव स्वाहेड़ी निवासी रोहित के साथ चांदपुर थाने के गांव गोयली में बदमाश इरशाद के घर में छिपा हुआ है। क्राइम ब्रांच मुरादाबाद के प्रभारी वरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव में डेरा डाल दिया। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंच गए। दोनों टीमों ने रात में इरशाद के घर की घेराबंदी कर ली। इसकी भनक लगते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। करीब आधा घंटे तक बदमाशों व पुलिस के बीच गोली चलती रही। मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच के एक दरोगा को गोली भी लगी, मगर वह बुलेटप्रूफजैकेट ही फंसी रह गई।
विज्ञापन

इसी दौरान बदमाश पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भाग गए। पुलिस ने रात भर बदमाशों की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। पुलिस को बदमाश आदित्य की बाइक व अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियां की तड़तड़ाहट से पसरी दहशत
गोलियाें की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत पसर गई। ग्रामीण सहमे हुए अपने घरों में ही दुबक गए। दोनों ओर से कई राउंड फायर हुए। पुलिस को इरशाद के घर और उसके पास से बदमाशों की ओर से चलाए गए 315 बोर के करीब 15 खोखे मिले है। पुलिस की ओर से भी 25 से 30 फायर हुए।

जेल में हुई थी इरशाद और आदित्य में दोस्ती
गांव गोयली का बदमाश इरशाद मुरादाबाद जेल में बंद था। पुलिस के मुताबिक इरशाद की जेल में ही आदित्य से दोस्ती हुई थी। इरशाद 15 दिन पहले ही मुरादाबाद जेल से छूटकर आया है। उसके जेल से बाहर आने के बाद ही आदित्य उसके घर पहुंच गया। इरशाद के घर पर ही आदित्य कई दिनों से छिपा हुआ था।


बिजली ने बिगाड़ा पुलिस का खेल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इरशाद के घर का जैसे ही दरवाजा खटखटाया, तभी बिजली भाग गई। गांव में अंधेरा छा गया। इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी। बदमाशों को अंदेशा हो गया कि पुलिस ने उन्हें घेर लिया है। बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। इरशाद के घर से पास में ही जंगल है। बदमाश इरशाद के घर से भाग कर गन्ने के खेत में जा घुसे और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed