फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   यूनियन की दावेदारी में खूनी संघर्ष, तीन घायल

यूनियन की दावेदारी में खूनी संघर्ष, तीन घायल

Wed, 01 May 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
यूनियन की दावेदारी में खूनी संघर्ष, तीन घायल
नजीबाबाद। मैक्स यूनियन की दावेदारी को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के तीन लोगों के गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने विवाद में शामिल एक युवक को घटनास्थल से हिरासत में लिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों की मैक्स यूनियन की दावेदारी को लेकर दो माह से चल रहे विवाद ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। मालगोदाम तिराहा पर दोनों पक्षों में बुधवार की दोपहर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें आदर्शनगर निवासी नरेश वर्मा, पदारथपुर निवासी पंचशील और दरियापुर निवासी फहीम के गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी संजय पांचाल, एसआई मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में लिया। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मैक्स यूनियन की दावेदारी को लेकर प्रशांत और मलखान सिंह पक्ष में करीब तीन माह से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह भी दोनों पक्षों में हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी पुल क्षेत्र के पास कहासुनी और मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद न करने के कड़े निर्देश दिए थे। मलखान पक्ष ने प्रशांत, आशीष, विक्रांत, सोनू सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उधर, प्रशांत पक्ष के नरेश वर्मा ने मलखान, अरविंद, आफताब, राजा, पवन सहित कई लोगों पर मलखान पक्ष की ओर से अचानक लाठी डंडो से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्स वाहनों का संचालन रोका
नजीबाबाद। सीओ महेश कुमार और थाना प्रभारी संजय पांचाल ने तत्काल प्रभाव से नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच चलने वाली मैक्स वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। सीओ ने कहा कि बुधवार के प्रकरण के संबंध में पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed