फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने बाइक पर सवार युंवक युवती को पीटा

बदमाशों ने बाइक पर सवार युंवक युवती को पीटा

Thu, 04 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक पर सवार युंवक युवती को पीटा
हल्दौर। दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ब्लॉक कार्यालय के निकट युवक और युवती से लूटपाट की। राहगीरों के एकत्र होने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़ भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में घंटों कांबिग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार एक युवक और एक युवती धामपुर से हल्दौर होते हुए बिजनौर जा रहे थे। ब्लॉक कार्यालय के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से डरा धमकाकर दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की लात घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर राहगीर उस ओर दौडे़ तो बदमाश युवती का मोबाइल लूटने के बाद अपनी बाइक छोड़कर पैदल बल्दिया के जंगल की ओर जाने वाले मार्ग की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसओजी टीम और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटों आसपास के जंगलों में कांबिग की। मगर, कोई बदमाश नहीं मिला। सीओ सिटी महेश कुमार ने दोनों युवक व युवती से वार्ता की। थाना प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक चोरी की है। बृहस्पतिवार की सुबह ही करीब आठ बजे हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र से एक सिपाही की चोरी की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित तनवीर निवासी पुराना धामपुर की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed