फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वीडियो वायरल कराने में भूमिका निभाने वाले कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू

वीडियो वायरल कराने में भूमिका निभाने वाले कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 04 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल कराने में भूमिका निभाने वाले कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू
बिजनौर। एसपी उमेश कुमार सिंह ने चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी की हमशक्ल महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने में भूमिका निभाने वाले कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। जांच एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन पहले चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी की हमशक्ल महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गई थी। इस मामले को लेकर विधायक ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ धरना दिया था। इस मामले में चांदपुर कोतवाल कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। विधायक ने पुलिस पर तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। इसी दौरान वीडियो वायरल कराने में एक कोतवाल का नाम उजागर हुआ था। यह बात भाजपा नेताओं के साथ पुलिस के आला अफसरों को भी बताई गई थी। कहा गया था कि वीडियो वायरल होने में कोतवाल की बड़ी भूमिका रही है। एसपी ने कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। जांच एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह को सौंपी गई है। उन्हें जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच अखबारों में छपी खबरों के आधार पर दी गई है। एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक वीडियो वायरल कराने में भूमिका निभाने वाले कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। जांच के दौरान देखा जाएगा कि कोतवाल की भूमिका में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed