फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शराब तस्करी में हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

शराब तस्करी में हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी में हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार
शराब तस्करी में हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शराब तस्कर को दबोच लिया। पकड़ा गया तस्कर हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने कैंटर में लादकर लाई जा रही अरुणाचल प्रदेश की 500 पेटी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 18 लाख है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा की टीम ने नवादा गांव के बीच शराब से लदे एक कैंटर को घेर लिया। तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैंटर में सवार एक तस्कर हरियाणा के कैथल निवासी कृष्ण को दबोचा लिया जबकि हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी रवि और गांव रसूलपुर प्रवेंद्र चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें 500 पेटी अरुणाचल राज्य की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब की कीमत 18 लाख रुपये है। एसपी के मुताबिक कृष्ण हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। वह कैंटर चलाता है। वह काफी दिनों से शराब तस्करी कर रहा है। फरार तस्कर रवि पर 11 और प्रवेंद्र पर सात मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक जिले के गांव चिटोली निवासी सचिन की भी तस्करी में संलिप्तता पाई गई है। एक अन्य कैंटर की नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


बागपत में छिपाई जा रही शराब
एसपी ने बताया कि तस्कर हरियाणा से शराब लाकर पहले बागपत जिले में छिपा रहे है। वहां से शराब अन्य जिलों में भेजी रही है। जांच की जा रही है कि जिले में किस तरफ से शराब आती है। कौन लोग तस्करों से जुड़े हैं। बागपत पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed