फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sat, 30 Mar 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

धामपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर सुसराल वालों ने एक विवाहिता को फांसी लगाकर मार डाला। विवाहिता के पिता ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिजनौर कोतवाली शहर थाने के गांव नवलपुर निवासी हरिओम सिंह सैनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी 21 साल की पुत्री शिवानी की शादी जुलाई 2018 में धामपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी सुनील के साथ की थी। आरोप है कि शिवानी के सुसराल वाले शादी में दिए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शिवानी ने कई बार मायके वालों को इसकी जानकारी भी दी थी। परिजनों ने धामपुर में पहुंच कर शिवानी के सुसराल वालों को समझाया। लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक के लिए उसका पति सुनील और परिवार के लोग शिवानी का उत्पीड़न करते रहे। बृहस्पतिवार रात सुनील ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शिवानी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed