{"_id":"5ab54b674f1c1bec3f8b49ea","slug":"131521830759-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने तेल छिड़कर आत्महाह करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध ने तेल छिड़कर आत्महाह करने का किया प्रयास
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। एक वृद्ध ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मेसिस्ट पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध से तेल की बोतल छीनकर उसे रोका। इस घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा मचा रहा।
गांव हरौली निवासी मोहम्मद अली 65 साल का पिछले तीन माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुगर की बीमारी व फेफड़ों में संक्रमण का इलाज चल रहा था। तीन दिन पूर्व उसने अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट मनोज कुमार पर इंजेक्शन लगाने के नाम पर पैसे लेने व दवाइयां मेडिकल स्टोर पर सप्लाई करने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया था। फार्मेसिस्ट ने ताजपुर पुलिस चौकी पर मोहम्मद अली के विरुद्घ तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मोहम्मद अली के घर पहुंची और उससे पूछताछ करने लगी। मोहम्मद अली ने पुलिस से भी मनोज पर पैसे मांगने का आरोप लगाकर शिकायत की। घर पर पुलिस के आने से मोहम्मद अली आग बबूला हो गया। शुक्रवार की दोपहर वह एक बोतल मेें पेट्रोल लेकर पीएचसी पहुंच गया और खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी पत्नी भी वहां मौजूद थी। पत्नी ने किसी तरह से उसे आग लगाने से रोका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके हाथ से तेल की बोतल छीनकर पुलिसकर्मी उसे पुलिस चौकी ले गए। पुलिस चौकी में मोहम्मद अली ने आरोप लगाया कि फार्मेसिस्ट मनोज इंजेक्शन लगाने के दस रुपये व ड्रिप लगाने के 100 रुपये मांगता है। विरोध करने पर फार्मेसिस्ट ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने उसे किसी तरह से समझाकर घर भेज दिया। इस दौरान अस्पताल में काफी देर तक हंगामा रहा।
पैसे मांगने के आरोप सरासर गलत : फार्मेसिस्ट
फार्मेसिस्ट मनोज कुमार का कहना है कि मोहम्मद अली का अस्पताल में तीन माह से इलाज चल रहा है। वह एंटीबायोटिक दवाइयों के पैकेट व रूई के पूरे बंडल मांगता है। नहीं देने पर कई बार अस्पताल में हंगामा कर चुका है, इसलिए उसके विरुद्घ पुलिस में तहरीर दी गई थी। इंजेक्शन व ड्रिप लगाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप को उन्होंने सरासर गलत बताया है।