{"_id":"5ab29f464f1c1ba6768b6d7e","slug":"131521655622-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीओ ने अभियान चलाकर किए चार मैजिक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीटीओ ने अभियान चलाकर किए चार मैजिक सीज
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वाहनों को सीज किया
नहटौर (बिजनौर)। पीटीओ मुन्नालाल ने नहटौर कोतवाली मार्ग पर अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस मार्ग पर मैजिक चलाने को लेकर विवाद चला आ रहा है। पूर्व में अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाना पुलिस को महंगा पड़ गया था। दो गुटों के बीच विवाद चलता रहा। मैजिक संचालकों ने एक एसएसआई सहित कई लोगों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए थे। नहटौर कोतवाली मार्ग पर दोबारा से एक गुट के अवैध वाहनों का संचालन शुरू हो गया। पीटीओ ने चेकिंग अभियान चलाकर गफ्फार अहमद, हेमेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह के वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। पीटीओ के चेकिंग अभियान चलने के दौरान मैजिक चालकों में अफरातफरी फैल गई।