फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   समुह बनाने के नाम पर 25 महिलाओं से एक लाख ठगे

समुह बनाने के नाम पर 25 महिलाओं से एक लाख ठगे

Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
समुह बनाने के नाम पर 25 महिलाओं से एक लाख ठगे
फीना(बिजनौर)। गांव फीना में एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर समूह बनाने के नाम पर 35 महिलाओं से 92 हजार रुपये ठग लिए। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुई जगवती, संतोष, पुष्पा देवी, आरती देवी, रेखा आदि महिलाओं ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव में आए एक व्यक्ति ने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताते हुए महिलाओं का समूह बनाने की बात कही। उसने महिलाओं को समूह के माध्यम से प्रत्येक माह अच्छी आमदनी होने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर गांव की 35 महिलाओं ने प्रति महिला 2650 रुपये समूह बनाने के लिए दे दिए। व्यक्ति ने बताया के उनके रुपये बैंक में जमा करा दिए जाएंगे। एक सप्ताह में बैंक से उन्हें पासबुक और रसीद भी मिल जाएगी। एक सप्ताह के बाद महिलाओं ने व्यक्ति द्वारा दिए गए नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। ठगी गई महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed