फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ससुर ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

ससुर ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
ससुर ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
हल्दौर। एक महिला के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला मायके पहुंच गई तो ससुराल वालों ने उसे जबरन उठा लाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मायके वालों की पिटाई की और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने परिजनों संग थाने पहुंचकर शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि थाना पुलिस ने मामला गैर थाना क्षेत्र का बताकर पीड़ितों को टरका दिया।
विज्ञापन

कस्बा झालू निवासी एक व्यक्ति ने करीब चार माह पूर्व अपनी पुत्री का निकाह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में किया था। विवाहिता का पति दिल्ली की एक बेकरी में काम करता है। तीन दिन पूर्व विवाहिता रात्रि में ससुराल में अकेली थी। पति दिल्ली गया हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह ससुर के चंगुल से छूटकर अपने मायके पहुंच गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे विवाहिता के ससुराल वाले उसे लेने के लिए मायके पहुंचे। उसने मना करते हुए ससुर की शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी। इस पर ससुरालियों ने उसे जबरन उठा ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मायके वालों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अपने मायके वालों संग हल्दौर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने उन्हें मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताकर टरका दिया। उधर, हल्दौर कस्बा इंचार्ज एसआई राम सिंह का कहना है कि मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है। महिला को मामले की शिकायत करने के लिए संबंधित थाना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed