{"_id":"5c1e87a8bdec2256d14f3b7e","slug":"121545504680-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर, हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में मची चीखपुकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर, हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में मची चीखपुकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से टकराई स्कूली बस, कई छात्र घायल
धामपुर(बिजनौर)। घने कोहरे के चलते शनिवार सवेरे हाईवे 74 पर राजपूताना के पास ट्रक और स्कूली बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होने से बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। हालांकि घना कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों की रफ्तार धीमी थी, यदि तेज रफ्तार होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बच्चों मामूली गुम चोटें आई हैं। राहगीरों ने बस के शीशों को तोड़ कर बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस का चालक भोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया।
शनिवार सवेरे हाईवे 74 बड़ा हादसा होने से टल गया। शेरकोट थाने के गांव भनौटी निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि जब सवेरे करीब साढ़े आठ बजे शेरकोट से करीब 20 बच्चों को लेकर स्कूल में लेकर जा रहा था तो रास्ते में राजपूताना के पास सामने से आ रहे ट्रक और बस की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों वाहन रुक गए। टक्कर होने से बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। कोहरे के कारण काफी देर तक उनकी मदद को नहीं पहुंच पाए। कुछ देर के बाद पता लगने पर मदद को पहुंचे लोगों ने बस में सवार बच्चों को बस से बाहर निकाला। कई बच्चों को मामूली चोटें आई थीं, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का कहना है कि घने कोहरे के चलते वह बस को धीमी गति से चलाकर ले जा रहे थे, पर सामने से आ रहे ट्रक ने हार्न देने के बाद उसने नहीं सुना। अनियंत्रित ट्रक की बस से टक्कर हो गई। बताया गया कि ट्रक देहरादून से काशीपुर जा रहा था। ट्रक चालक देहरादून पटेलनगर निवासी दिल बहादुर सिंह भी घायल हो गया। हादसे का पता लगने पर स्कूलों के स्टाफ भी मौके पर पहुंचे। बच्चों के परिजनों ने अपनी तरफ से बस लगा रखी है। इस बस से कई स्कूलों के बच्चे विद्यालय जाते हैं।
बच्चे सुरक्षित, चालक घायल: एसडीएम
एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। सभी बच्चे सुरक्षित है, मामूली चोटें आई हैं। बस और ट्रक के चालक घायल हैं। दोनों को उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है।