फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जुआरियों को पकड़ने गई डायल 100 पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा

जुआरियों को पकड़ने गई डायल 100 पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा

Fri, 09 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जुआरियों को पकड़ने गई डायल 100 पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा
ढबारसी (अमरोहा)। दीपावली की रात फत्तेहपुर अधेक में जुआरियों को पकड़े गई डायल 100 पुलिस का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। पुलिस से पकड़े गए दो जुआरियों को भी जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में धक्कामुक्की के साथ ही मारपीट भी हुई। किसी तरह पुलिस ने जंगल की ओर भागकर जान बचाई। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पुलिस ने मारपीट से इंकार किया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर अधेक गांव में दीपावली की रात एक खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। रात एक बजे 100 डायल पुलिस के तीन पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को दूर खड़ी कर जुआरियों को घेर लिया। पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने दो जुआरियों को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जुआरियों की तलाशी लेकर रुपये निकालने लगे। पुलिस कर्मियों की यह हरकत को देख अन्य ग्रामीणों ने घेर लिया। भीड़ ने पकडे़ गए दोनों जुआरियों को जबरन छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने भीड़ के चुंगल से भागकर बमुश्किल जान बचाई। ग्राम प्रधान सतवीर सिंह का कहना था कि 100 डायल पुलिस लोगों धमका कर पैसे वसूली करने आई थी।
विज्ञापन

- जुआ खेलने की सूचना पर 100 डायल पुलिस गांव गई थी। लेकिन ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके कारण पुलिस लौट आई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस से मारपीट की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी शर्मा, इंस्पेक्टर, आदमपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed