फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव नंगला गन्ना में 50 वर्षीय व्यक्ति की गन्ना काटने की कुदाली से हमला कर हत्या, महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट कायम

गांव नंगला गन्ना में 50 वर्षीय व्यक्ति की गन्ना काटने की कुदाली से हमला कर हत्या, महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट कायम

Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव नंगला गन्ना में 50 वर्षीय व्यक्ति की गन्ना काटने की कुदाली से हमला कर हत्या, महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट कायम
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव नंगला गन्ना उर्फ करनावाला में शनिवार रात कहासुनी को लेकर पांच लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति की कुदाली से प्रहार से हत्या कर दी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में जाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने गांव की एक महिला सहित चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या कर रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम करने के बाद कार्रवाई करते हुए नामजद महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चारों आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के महेंद्र सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई रघुनाथ सिंह (50) ने 15 अक्तूबर को गांव में ही अपनी पुत्री गोद भराई की रस्म का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में गांव के ही अमित आदि से परिवार के लोगों की कहासुनी हो गई थी। तब तो मामला निपट गया था, लेकिन आरोपी तभी से उनके परिवार से रंजिश रखने लगे थे। आरोप है कि शनिवार को जब परिवार के लोग नहीं थे तो आरोपियों ने एक राय होकर उनके घर पर चढ़ाई कर दी। हालांकि उनके द्वारा विवाद को बिताने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोप है कि इस दौरान गांव के शीशपाल, अमित कुमार, रूपा, परवेंद्र कुमार और रमेशचंद ने उनके भाई रघुनाथ सिंह के साथ सभी ने पहले तो मारपीट की और बाद में शीशपाल ने उनके भाई की सिर पर कुदाली से हमला कर दिया। उसके भाई के सिर में गंभीर चोट आई। बेहोश होने के बाद वह भाई को जब उपचार को धामपुर के सरकारी अस्पताल में लेकर जाने का प्रयास कर रहे थे तो रास्ते में रघुनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम की है। नामजद आरोपी रूपा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपी फरार है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का पुलिस की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed