फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिकायत पर पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवाया

शिकायत पर पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवाया

Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवाया
अमरोहा। वक्फ संपत्ति को भूमाफिया की नजर लग गई। बेशकीमती संपत्ति पर कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के हरकतों में आते ही भूमाफिया भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध निर्माण रुकवा दिया है। जबकि अधिकारियों ने हल्का लेखपाल से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच टीपीनगर चौराहे स्थित दरगाह शाह अब्बन बदरे चिश्ती से जुड़ी वक्फ संपत्ति पर भूमाफिया ने अवैध निर्माण शुरू करा दिया। शुक्रवार को दिल्ली निवासी जुहैब रिजवी ने ईमेल के जरिए एसपी से शिकायत कर बताया कि दरगाह की वक्फ संपत्ति पर फर्जी तरीके से किरायानामा लिखवाकर दुकानों का निर्माण करा लिया। जबकि इस संपत्ति के पीछे अवैध रूप से घरों और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। वक्फ की संपत्ति पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान और नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक वक्फ की संपत्ति पर अवैध निर्माण की शिकायत हुई थी। जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed