फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने के आरोपी को भेजा जेल

दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने के आरोपी को भेजा जेल

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने के आरोपी को भेजा जेल
अमरोहा। पांच महीने पहले युवती के साथ दुष्कर्म कर जबर गर्भपात कराने वाला आरोपी चंडीगढ़ के एक होटल में सहायक मैनेजर निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया था। जिसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब भ्रूण और आरोपी के डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में हैं
विज्ञापन

पुलिस दफ्तर में दुष्कर्म का खुलासा करते हुए एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी मां के साथ भ्रूण लेकर कोतवाली पहुंची थी। जिसने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले शौच जाते समय एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद दुष्कर्म पीड़िता पांच महीने की गर्भवती हो गई। जानकारी होते ही आरोपी ने पीड़िता को जबरन गर्भपात कराने की दवाई खिला दी। शनिवार को युवती का गर्भपात हो गया। पीड़िता के पिता तहरीर पर पुलिस ने सिरसा गुर्जर निवासी मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को जाल बिछा दिया। एएसपी के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ में एक होटल में सहायक मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व पांच सदस्य टीम चंडीगढ़ पहुंची और आरोपी गिरफ्तार कर लिया था। भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया था। जिसका विसरा सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी और भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed