फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घर के आगे ढोल बजाने से मना करने पर सपा सर्मथकों ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

घर के आगे ढोल बजाने से मना करने पर सपा सर्मथकों ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर के आगे ढोल बजाने से मना करने पर सपा सर्मथकों ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा
सपा समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके परिवार को पीटा
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। मोहल्ला इस्लामनगर में घर के आगे ढोल बजाने से मना करने पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी को सपा सर्मथकों ने पीट कर घायल कर दिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बृहस्पतिवार को हाजी नईमुल हसन के जीतने की सूचना के बाद काफी संख्या में सपा समर्थक सड़क पर ढोल बजाकर खुशी मनाने लगे। इस दौरान मोहल्ला इस्लामनगर निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष जाहिद ने सपा समर्थकों से अपने घर के आगे ढोल बजाने से मना किया। आरोप है कि जाहिद के मोहल्ले के ही सपा समर्थक सद्दीक, सलीम, आबिद, सलीम, जरीफ, रहीस, हसीनू, शाहिद, इकरार उसके घर में घुस आए और गालिया देते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आई उसकी पत्नी मुन्नी, पुत्रवधु कवि, पुत्र वसीम, नजीम, पुत्री उजमा को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर में रखा सामान तोड़ दिया और कुछ कीमती सामान उठाकर ले गए। मारपीट में उसकी पत्नी और पुत्र को गंभीर चोट आई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, घटना के विरोध में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed