फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज हत्या में सास ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या में सास ससुर गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में सास ससुर गिरफ्तार
किरतपुर। पुलिस ने ग्राम जटनी वाला में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मनिंदर सिंह की पत्नी स्वाति (28) की कल कनपटी पर गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके पिता देशराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने स्वाति के पति मनिंदर, ससुर बुद्ध सिंह, सास कुंता देवी, ननद रूबी और नंदोई ग्राम फलोदी थाना नहटौर निवासी अनुज कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा शुक्रवार की शाम ही दर्ज किया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है ससुराल वाले उससे दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग करते चले आ रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर डबल बेड के नीचे से खून से सनी एक चादर और घटना में प्रयुक्त तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। शेष हत्याभियुक्त अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed