फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश

हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश

Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश
बिजनौर। दो दिन पहले मोहल्ला चाहशीरी में पुलिस की गाड़ी पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में बृहस्पतिवार की रात भी पुलिस ने कई जगह दबिश दी पर कोई हाथ नहीं आया। एक आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात दो संप्रदायों के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की डायल 100 गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। युवकों पर भी जानलेवा हमला बोला था। इस मामले में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस की गाड़ी पर हमले के मामले में 70 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस एक पक्ष के अनस, मोहम्मद सुहैल, शादाब, अय्यूब, सुहैल, हनीफ व दूसरे पक्ष के नितिन व क्रमण को दबोचा था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने मोहल्ला चाहशीरी व मिर्दगान में हमलावारों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी पर कोई कोई आरोपी हाथ नहीं आया। मोहल्ला मिर्दगान निवासी फरमान भी हमला का मुख्य आरोपी है। फरमान के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दबिश के दौरान उनके घर में तोड़फोड़ की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक दबिश के दौरान कहीं कोई तोड़फोड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed