{"_id":"5a3ff2da4f1c1b0d698c4073","slug":"121514140378-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटामार बाईकर्स गैंग ने एक ओर मोबाईल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपटामार बाईकर्स गैंग ने एक ओर मोबाईल छीना
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। झपटामार बाइकर्स सवार बदमाश पैदल जा रहे एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि पीड़ित के थाने पहुंचने पर मोबाइल गुमशुदगी में दर्ज करने की बात कहते हुए टरका दिया।
शनिवार रात मोहल्ला जोशीयान निवासी तनुज पुत्र विनोद दवा लेकर पैदल घर लौट रहा था। किसी परिचित का फोन आने पर वह बातें करते हुए आ रहा था। नहटौर-धामपुर मार्ग पर पीर की चुंगी के निकट पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मारकर मोबाइल छीन लिया। बदमाश तेजी से फरार हो गए। दोनों नकाब लगाया हुआ था। बताया जाता है कि नगर में झपटा मार बाइकर्स गैंग सक्रिय है। वह झपटा मारते हुए मोबाइल छीनकर फरार हो जाता है। इससे पूर्व भी पांच युवकों के मोबाइल छीने जा चुके हैं। आरोप है कि पुलिस ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। सिम लेने के लिए गुमशुदगी की तहरीर पर मुहर लगाकर दे देती है। आरोप है कि तनुज के भी थाने पहुंचने पर गुमशुदगी की तहरीर देने की बात कही गई। थाना कार्यवाहक इंचार्ज राजीव तोमर का कहना है कि चेकिंग कर ऐसे बदमाशों को पकड़ा जाएगा।