फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खेत में युवक का गला कटा शव मिला

खेत में युवक का गला कटा शव मिला

Sun, 03 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खेत में युवक का गला कटा शव मिला
स्योहारा। गन्ने के खेत में युवक का गला कटा शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव के पास से एक ब्लेड, एक ताबिज, गोलियों का एक स्ट्रीप, उसके हाथ में एक छोटा चाकू बरामद हुआ। परिजनों ने इसे तंत्रमंत्र की घटना न मानकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव मलकपुर बुडेरन में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गन्ने के एक खेत में गन्ने की छिलाई करने आई एक महिला ने खेत में गन्ने में एक शव का पड़ा देखा। शव देखकर वह चीख पड़ी। मौके पर पहुंचे मजदूरों ने शव की पहचान गांव के ही जीशान 19 वर्ष पुत्र सईद के रूप में की। खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई। जीशान की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि जिशान 22 नवंबर सुबह 11 बजे घर से उस समय गायब हो गया था जब वह अपनी बहन के साथ घर दूसरे घर पर खाना खाने के लिए जा रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उसकी मानसिक दशा बिगड़ जानेे पर मुरादाबाद के एक चिकित्सक के यहां इलाज भी हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।मामले के हर बिंदु पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed