{"_id":"5963d1e94f1c1b33608b468c","slug":"121499714025-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपए का गबन कर डाक कर्मचारी हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपए का गबन कर डाक कर्मचारी हुआ फरार
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का गबन कर डाक कर्मचारी फरार
नगीना (बिजनौर)। नगीना उप डाकघर में लाखों रुपये का गबन का मामला प्रकाश में आया है। गबन करने वाला आरोपी कर्मचारी लाखों लेकर फरार हो गया है। सोमवार को डाक विभाग की टीम ने उप डाकघर पहुंचकर मामले की जांच की। गबन के मामले में करीब 24 उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच टीम ने बताया कि रिपोर्ट मुख्य डाक अधीक्षक को प्रेसित की जाएगी। इससे पहले नजीबाबाद में वर्ष 2015 में 50 लाख रुपये का गबन हो चुका है।
उप डाकघर में तैनात रहे कर्मचारी नईम पर उपभोक्ताओं ने लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। फिलहाल नईम फरार चल रहा है। नगीना की जोया, रहिमा, अनिशा, अलाउद्दीन, जितेंद्र कुमार, कविता, डा.इंद्ररीश, सतीश व ऊषा मिश्रा समेत कई उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत मुख्य डाक अधीक्षक से की थी। उपभोक्ताओँ ने बताया कि उन्होंने अपने खातों में रुपये जमा किए थे, लेकिन रुपये खातों में नहीं पहुंचे। शिकायत के बाद डाक विभाग हरकत में आया और मामले में दो सदस्य टीम का गठन कर जांच के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार को हिरेंद्र सिंह व बीडी शुक्ला ने उप डाकघर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने खातों में ओवर राइटिंग मिलने पर उप डाकपाल खानचंद को जमकर फटकार लगाई और कहा कि खातों में ओवर राइटिंग होने पर उन्होंने मामला संज्ञान में क्यों नहीं लिया। टीम ने उप डाकपाल को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कहा। फिलहाल गबन करने का आरोपी नईम फरार चल रहा है। टीम के सदस्यों ने बताया कि रिपोर्ट गुप्त रखी जाएगी, रिपोर्ट मुख्य डाक अधीक्षक को भेजी जाएगी। इससे पहले नजीबाबाद में जून 2015 में करीब 50 लाख का गबन हुआ था। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।