फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने गांव मुंढ़ाला में छापा मारकर गौकशी पकड़ी

पुलिस ने गांव मुंढ़ाला में छापा मारकर गौकशी पकड़ी

Tue, 27 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गांव मुंढ़ाला में छापा मारकर गौकशी पकड़ी
पुलिस ने अवैध कटान पकड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने गांव मुंढाला में छापा मारकर जंगल में अवैध पशु कटान पकड़ा है। पुलिस ने मांस और हथियार को कब्जे में लेकर मांस को जांच के लिए भेज दिया है। नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ईद पर गांव में कुछ व्यक्ति अवैध कटान कर रहे हैं। पुलिस मुंढ़ाला-किशनपुर के जंगल में पहुंची तो वहां पशु काटकर मांस बेचने की सूचना मिली। पुलिस को नौ व्यक्ति पशु कटान कर मांस बेचते मिले। पुलिस ने पीछा किया तो वे भाग निकले। पुलिस की ओर से गांव मुंढ़ाला निवासी सलीम, फईम, काले, नफीस, सद्दीक, रशीद, अनवार, भूरू, बूद्दु उर्फ यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके से एक कांटा, एक कुल्हाड़ी, एक गंडासा, दो छुरी, एक प्लास्टिक की चटाई, खाली पन्नी, 50 से 60 किलो मांस बरामद किया है। मांस का सैंपल जांच के लिए पशु चिकित्साधिकारी को देकर बाकी मांस को नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed