फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संदिग्ध हालात में महिला मरी, दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का आरोप

संदिग्ध हालात में महिला मरी, दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का आरोप

Thu, 13 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला मरी, दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का आरोप
शादीपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन

नहटौर। गांव मंडोरा विप में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है ।

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी ममता की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव मंडोरा विप निवासी खूब सिंह के साथ हुई थी। महिला के ससुराल वाले शादी के करीब दो साल बाद से ही उसे परेशान करते थे। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर ससुरालवालों ने महिला के साथ मारपीट करके उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला के ससुरालवालों ने इसकी सूचना सुबह तक भी मृतका के मायकेवालों को नहीं दी। किसी की सूचना पर महिला के मायके वाले ग्रामीणों के साथ गांव पहुंचे। सीओ धामपुर महावीयर सिंह राजावत, एसएसआई रामचन्द्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला के भाई बबलू ने पुलिस को अपने जीजा खूब सिंह, जेठ करन व गुड्डू व सास के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed