{"_id":"5b50e8d54f1c1b35748b5d24","slug":"11532029141-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में गबन पर तसीहा के प्रधान पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय निर्माण में गबन पर तसीहा के प्रधान पर एफआईआर
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिला प्रशासन में आधी अधूरी तैयारी के साथ जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया। आज भी तमाम गांव की बहन-बेटिया लौटा लेकर खुले में शौच करने को मजबूर हैं। बाईखेड़ा की प्रधान के बाद तहसीहा के प्रधान पर शौचालय निर्माण का पैसा डकारने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गांव में 400 में से 120 शौचालयों का ही निर्माण हो सका है। जिला प्रशासन की एकाएक कार्रवाई से प्रधानों में हड़कंप मचा है।
हसनपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव तसीहा में स्चच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 400 शौचालय निर्माण होना था। जबकि यहां मात्र 120 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। हरके लाभार्थी के खाते में 12 हजार रूपये प्रति शौचायल के हिसाब से धनराशि भेजी गई। लेकिन लाथार्थियों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान चंद्रपाल ने शौचालय की धनराशि को अपने व एक ठेकेदार के खाते में ट्रांस्फर करा लिया है। जिस कारण शौचालय निर्माण नहीं हो सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेश पर डीपीआरओ विमल कुमार ने गुरुवार के रजबपुर थाने में प्रधान चंद्रपाल के खिलाफ शौचालय का पैसा गमन करने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। डीएम हेमंत कुमार ने बताया कि शौचालय निर्माण में किसी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।