फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाया
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर के लोगों ने जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सीओ के समझाने में जाम खोला गया।
हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी मोनू कुमार के मुताबिक उसका चचेरा भाई अक्षय अपने दोस्त विपिन के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी वैभव प्रताप, लव प्रताप दोनों भाई, अंकित, शिवा चौहान ने चाकू और धारदार हथियार से हमला करके दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व में एसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन

परिजनों के साथ अन्य लोग सोमवार को बिजनौर पहुंचे। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले इन लोगों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। पुलिस पर हमलावरों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। इसके बाद कलक्ट्रेट के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की। सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। पीड़ितों को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मोनू कुमार, नरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, सुरेश कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed