फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुल्हन ने दूल्हे के बजाए प्रेमी के गले में डाली वरमाला

दुल्हन ने दूल्हे के बजाए प्रेमी के गले में डाली वरमाला

Fri, 20 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन ने दूल्हे के बजाए प्रेमी के गले में डाली वरमाला
नगीना (बिजनौर)। एक दुल्हन ने जयमाला के दौरान दूल्हे की जगह पास में खड़े अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद बारात में हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने प्रेमी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। इस घटना के बाद बारात बैरंग लौट गई । पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बिजनौर क्षेत्र के एक युवक की बारात बुधवार रात नगीना थाने के एक गांव में गई थी। युवती एक डिग्री कॉलेज में एमए अंग्रेजी की छात्रा हैं। बारात गांव में पहुंचने पर दुल्हन पक्ष ने बारातियों की खूब खातिर की। गांव में बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी। बारात के दुल्हन के घर पहुंचने पर जयमाला की तैयारी शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दुल्हन व दूल्हा मंच पर पहुंचे। दोनों के हाथों में वरमाला थी। दुल्हन ने दूल्हे के बजाए उसके पास खड़े अपने प्रेमी को पहना दी। बारात में इस बात पर हंगामा खड़ा हो गया। बारातियों ने प्रेमी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। खाना खा रहे बारातियों ने खाना छोड़ दिया। इस घटना को देख दूल्हा व उसके परिजन बिगड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर प्रेमी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। दूल्हे ने बाद में दुल्हन से शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा व उसके परिजन बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक घटना की सूचना अफसरों को दे दी गई है। प्रेमी व प्रेमिका बालिग हैं। दोनों एक एक डिग्री कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पक्ष तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमी को परिजनों को सौंप दिया है। सीओ महेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed