फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की
नूरपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव तंगरौली में एक शिक्षक ने बुधवार की सुबह अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद को कारण बताया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव तंगरौली के ग्रामीणों के मुताबिक युवक (25) क्षेत्र के ही एक डिग्री कॉलेज में शिक्षक था। कई दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद बुधवार की सुबह युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की चार साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक दो साल की बेटी भी है। दूसरी तरफ, थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। उधर, गांव पीपला जागीर में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बुधवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed