फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव के एक दलित व्यक्ति ने गांव के ही एक गैर बिरादरी के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जाति सूचक कहने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि उसकी बेटी बुधवार को सवेरे घर से धामपुर रोड स्थित स्कूल मेंजा रही थी। इस दौरान भवानी मंदिर के समीप गांव के प्रिंस ने बेटी को पीछे से दबोच लिया। जबरन नाबालिग के साथ खींचतान की। उसे धमकाकर खेत में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी के कपड़े भी फट गए। आरोप है कि किशोरी के भागने में सफल होने पर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से आरोपी से जान बचाने की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर, प्रभारी कोतवाल दीपचंद का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed