फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मलकीत ने की थी रिश्ते की बुआ की हत्या

मलकीत ने की थी रिश्ते की बुआ की हत्या

Tue, 26 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मलकीत ने की थी रिश्ते की बुआ की हत्या
भतीजे ने ही की भी लक्ष्मी की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। कार्बेट नेशनल पार्क में मृत पाई गई लक्ष्मी को उसके रिश्ते के भतीजे मलकीत ने ही जहर देकर मार डाला था। मलकीत और लक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध थे। गर्भवती होने पर वह मलकीत से शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। लक्ष्मी ने मलकीत को एक साथ जहर खाने के लिए कार्बेट पार्क में बुलाया था। लेकिन वहां मलकीत ने खुद जहर नहीं खाया और लक्ष्मी को जहर देने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गांव लालबाग निवासी गुरदास की 17 साल की पुत्री लक्ष्मी कौर का शव 22 दिसंबर की सुबह नेशनल कार्बेट पार्क में पड़ा मिला था। 21 दिसंबर की सुबह से वह लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी चार माह की गर्भवती पाई गई थी, उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। तभी से पुलिस को किशोरी की प्रेम संबंध में हत्या किए जाने की आशंका थी। पड़ताल के दौरान पुलिस ने गांव के ही गुलजार के पुत्र मलकीत को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने लक्ष्मी की हत्या का सारा राज उगल दिया। मलकीत ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी उसकी रिश्ते में बुआ लगती थी। उम्र में वह उससे छोटी थी। सात माह पूर्व उसके लक्ष्मी से प्रेम संबंध हो गए। इसके चलते लक्ष्मी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्मी मलकीत पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। रिश्ते में बुआ लगने के कारण मलकीत लक्ष्मी से शादी करने को तैयार नहीं था। वह उससे पीछा छुड़ाने का रास्ता तलाश रहा था। उधर, लक्ष्मी ने मलकीत से एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही तो वह तैयार हो गया। मलकीत के मुताबिक लक्ष्मी ने उससे जहर मंगवाया। घटना के दिन मलकीत कीटनाशक दवाई लेकर नेशनल कार्बेट पार्क पहुंच गया। लक्ष्मी वहां पहले से मौजूद थी। मलकीत ने पहले से ही लक्ष्मी से पीछा छुड़ाने का प्लान बना लिया था। उसने पहले लक्ष्मी से कीटनाशक दवाई पीने के लिए कहा। लक्ष्मी मलकीत के बहकावे में आ गई और उसने कीटनाशक दवाई पी ली। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में मलकीत ने उसकी शॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी और से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम फाइनल का छात्र है कलकीत
लक्ष्मी की हत्या का मलकीत पर किसी को शक नहीं था। दोनों के प्रेम संबंध के बारे में भी किसी को जानकारी नहीं थी। सारा खेल गुपचुप तरीके से चल रहा था। दोनों के रिश्ते उजागर होने पर हर कोई दंग रह गया। मलकीत के मुताबिक वह बीकॉम फाइनल में है। जबकि लक्ष्मी हाईस्कूल में फेल हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed