फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कहीं प्रेम प्रसंग के चक्कर में तो नहीं हुई उतराखंड के छात्र नरेंद्र सिंह गोली मार कर हत्या

कहीं प्रेम प्रसंग के चक्कर में तो नहीं हुई उतराखंड के छात्र नरेंद्र सिंह गोली मार कर हत्या

Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कहीं प्रेम प्रसंग के चक्कर में तो नहीं हुई उतराखंड के छात्र नरेंद्र सिंह गोली मार कर हत्या
अफजलगढ़ (बिजनौर)। जटपुरा नहर के पास मृत मिले उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गांव बिसाई मजरा के छात्र नरेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव जटपुरा की नहर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पहचान उत्तराखंड के काशीपुर के राधे हरि डिग्री कॉलेज के एमए के 25 वर्षीय छात्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे घर से कॉलेज जाने के लिए कहकर निकला था। उसके पास मिले कागजात आदि उसकी पहचान हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र के सिर में गोली फंसी मिली, जिससे उसकी मौत हुई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

उधर, मामले का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर नरेंद्र के परिजन कोतवाल प्रेमवीर राणा से मिले और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान पिता महेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश कुमार, नरपत सिंह, फूल सिंह, जयदीप सिंह, अंकुर, संदीप, आनंद, रामपाल, चंदन सिंह, ओमप्रकाश, विजेंद्र, गोपाल, ताहिर हुसैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed