{"_id":"595e84574f1c1b751e8b4819","slug":"11499366487-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने छापा मारकर जजी चौक से युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने छापा मारकर जजी चौक से युवक को दबोचा
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने युवक को दबोचा
बिजनौर।
सीबीआई दिल्ली की टीम ने बृहस्पतिवार को जजी में जमानत कराने आए एक युवक को दबोच लिया। सीबीआई ले घंटों तक युवक से शहर कोतवाली में पूछताछ की। इसके बाद उसे दिल्ली ले गई। युवक का दिल्ली के डाकघर में खाता र्है। इस खाते में करोड़ों की रकम धोखाधड़ी से डाली गई है। बताया गया है कि युवक एक बड़े गैंग के साथ जुड़ा है।
सीबीआई दिल्ली की टीम सीओ केएस पठानिया के नेतृत्व में बिजनौर आई थी। टीम ने जजी चौक से बाइक से जा रहे हल्दौर क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी सलीम को दबोच निया। सलीम को लेकर टीम शहर कोतवाली पहुंची और बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। सलीम के खिलाफ दिल्ली के गोकलपुर थाने में धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज है। सलीम अनपढ़ है। उसने गोकलपुर डाकघर में खाता फर्जी नाम से खुलवाया है। इस खातेे में चैक को स्केन करके मोटी रकम डाली गई है। सूत्रों के मुताबिक, बैंक व डाकघर के अफसरों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। इसमें बड़ा गैंग जुड़ा है।
बताया गया है कि सलीम को खाता खुलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये दिए गए थे। सलीम के साथ उसका मामा भी जुड़ा है, जो अभी हाथ नहीं आया है। सीबीआई की टीम ने बिजनौर थाने की जीडी में सलीम की गिरफ्तारी की लिखा पढ़ी करके उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर दिल्ली ले गई। सीबीआई ने सलीम के घर की भी तलाशी ली। गैंग के बाकी सदस्य दिल्ली व आसपास के इलाके से बताए गए हैं।
विज्ञापन
कई दिन से बिछा रखा था जाल
सलीम को दबोचने के लिए सीबीआई की टीम ने कई दिन से जाल बिछा रखा था। इसमें पुलिस का भी सहयोग लिया गया। सीबीआई को मालूम हुआ कि सलीम बृहस्पतिवार को गांव में हुए छोटे विवाद में जमानत कराने जा रहा है। इसके बाद टीम ने एसपी अतुल शर्मा, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव से संपर्क किया और जजी के पास से सलीम को दबोच लिया।