फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman dies after being hit by high tension wire, villagers enraged

Ambala News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, भड़के ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after being hit by high tension wire, villagers enraged
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। अधोया गांव में हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से विवाहिता रितु की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतका के पति सुभाष ने बताया कि इन तारों से इलाके में पहले भी हादसे हुए हैं। उनके चाचा को भी इन्हीं तारों से करंट का झटका लग चुका है। सुभाष ने कहा कि हम कई बार बिजली विभाग से इन तारों को यहां से हटाने की लिखित व मौखिक मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने प्रशासन और बिजली निगम से मांग की है कि रिहायशी इलाकों और घरों के ऊपर से गुजर रही ऐसी तमाम हाईवोल्टेज तारों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का दर्दनाक खामियाजा न भुगतना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को हुआ था हादसा : परिजनों के अनुसार, अधोया में तोलावली रोड पर सुभाष अपना नया मकान बनवा रहे थे। शुक्रवार को घर के लैंटर के लिए सरिये का जाल बिछाया गया था। शाम के समय बचे सरिये समेटे जा रहे थे। इसी दौरान सुभाष की पत्नी रितू (30) सरिये उठाने लगीं। वह सरिया घर के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।

करंट लगने से रितू बुरी तरह झुलस गईं। उनकी देवरानी रितू भी घबराकर बेहोश हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रितू को मृत घोषित कर दिया। देवरानी रितू का इलाज मुलाना के एमएम अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला का एक लड़का और लड़की है।

मृतका का फाइल फोटो

मृतका का फाइल फोटो- फोटो : samvad

मृतका का फाइल फोटो

मृतका का फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed