फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने दिन दहाड़े पुरोहित के बंद मकान को खंगाला

चोरों ने दिन दहाड़े पुरोहित के बंद मकान को खंगाला

Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दिन दहाड़े पुरोहित के बंद मकान को खंगाला
चोरों ने पुरोहित के बंद मकान को खंगाला
विज्ञापन

धामपुर। दुर्गा विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर पुरोहित के बंद मकान को चोरों ने खंगाल डाला। चोर 31 हजार रुपये नगद सहित पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। घटना की थाने में तहरीर दे दी गई है। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी पंडित राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि वह श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार दोपहर वह श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्र देने गए थे। इसी दौरान चोर चाहरदीवारी फांदकर घर में घुसे। चोरों ने घर में घुसने के बाद कमरों में रखी सेफ और अलमारियों के तालों को तोड़ा। चोर इस दौरान उनके घर से 31 हजार की नकदी, करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों को चुरा कर ले गए। जब वह घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को मंदिर से बुलाया। कॉलोनी के लोगों के साथ थाने में जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पुलिस ने मामले के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed