{"_id":"5b3919e94f1c1bb36e8bace0","slug":"111530468841-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को एसपी रेलवे ने किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को एसपी रेलवे ने किया निलंबित
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में हंगामा करने वाला सिपाही निलंबित
स्योहारा (बिजनौर)। लिंक एक्सप्रेस में शराब के नशे में यात्रियों और हेड टीटी से मारपीट करने वाले जीआरपी के सिपाही को एसपी रेलवे ने निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में रेलवे थाना प्रभारी नजीबाबाद का कहना है कि हेड टीटी और आरोपी सिपाही दोनों की ओर से तहरीर मिली है।
शनिवार को देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस के आरक्षित एसी थर्ड डिब्बे में धामपुर से स्वयं को जीआरपी का दरोगा कहने वाला नशे में धुत युवक चढ़ा। उसने यात्रियों को जबरदस्ती हटाकर अपने परिवार को बैठाने के लिए यात्रियों और हेड टीटी राजेंद्र सिंह से मारपीट की थी। ट्रेन के स्योहारा में रुकने पर जब हेड टीटी डिब्बे से उतर रहा था, तब युवक ने दोबारा उसके साथ मारपीट की। इसमें राजेंद्र सिंह के कपड़े भी फट गए।
इस हंगामे के कारण लिंक एक्सप्रेस स्योहारा स्टेशन पर 43 मिनट तक खड़ी रही। जीआरपी स्योहारा ने आरोपी को पकड़ कर अपने कार्यालय में बंद कर लिया था। आरोपी का नाम अजयवीर बताया गया जो धामपुर का रहने वाला है और बरेली में जीआरपी में तैनात है। आरोपी नशे में धुत था। टीटी राजेंद्र सिंह ने जीआरपी के स्योहारा में तैनात सिपाही अशोक कुमार को घटना की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
रात में ही आरोपी को नगीना रेलवे चौकी इंचार्ज नजीबाबाद थाने ले गए। लेकिन आरोपी की डॉक्टरी नहीं कराई गई। लिंक एक्सप्रेस के मुरादाबाद पहुंचने पर एसपी रेलवे सुभाष चंद्र दुबे ने घटना की जानकारी ली और आरोपी अजयवीर को निलंबित कर दिया। नजीबाबाद रेलवे थानाध्यक्ष एनआर कर्दम ने बताया कि टीटीई की ओर से आरोपी के विरुद्ध डिब्बे में अनाधिकृत रूप से चढ़कर यात्रियों से अभद्र व्यवहार, मारपीट, मना करने पर उससे भी मारपीट सरकारी कैश लूट लेने आदि की तहरीर दी गई है। जबकि आरोपी जीआरपी के सिपाही अजयवीर सिंह की ओर से अपने परिवार के साथ डिब्बे में चढ़ने पर टीटीई और यात्रियों ने उससे मारपीट की तहरीर दी है। दोनों तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।