{"_id":"5ac916d14f1c1bca618b6124","slug":"111523128017-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की चाकू से गोदकर हत्या
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के खेत में मिली लाश, शरीर पर मिले चाकू के निशान
राजा का ताजपुर। ग्राम ठाठ जट में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के पास ही एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। महिला परिवार के साथ उत्तराखंड के ज्वालापुर में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक पति की ओर से तहरीर न मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव ठाठ जट निवासी महेंद्र सिंह व उसकी पत्नी जयवती देवी अपने चार बच्चों के साथ पांच वर्ष से उत्तराखंड के ज्वालापुर में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को महेंद्र बच्चों को ज्वालापुर में ही छोड़कर पत्नी जयवती के साथ गांव आया था। शनिवार की सुबह गांव के किसान काम करने के लिए अपने खेतों की ओर गए तो गांव के पास ही स्थित भूदेव शर्मा के गेहूं के खेत में जयवती (40) की लाश पड़ी देखकर सनसनी फैल गई। जयवती को पेट व सीने पर चाकू से गोदे जाने के कई निशान थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके पति महेंद्र सिंह व पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शरद पवार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पति ने तलाश भी नहीं की
नूरपुर। ग्रामीणों के मुताबिक महेंद्र करीब पांच वर्ष पूर्व पत्नी व बच्चों को लेकर ज्वालापुर चला गया था। वह गांव में कभी-कभी ही आता था। शुक्रवार को वह पत्नी जयवती के साथ गांव आया था और दोनों पति-पत्नी रात को घर में ही सोए थे। हैरत की बात है कि जयवती रात में किसी समय घर से गायब हो गई और उसकी हत्या भी कर दी गई, लेकिन महेंद्र को उसके घर से जाने तक का पता नहीं लगा। सुबह उठने पर उसने पत्नी को घर में न पाकर उसकी तलाश भी नहीं की। ग्रामीणों ने जब खेत में जयवती की लाश देखकर महेंद्र को उसकी हत्या की जानकारी दी । थानाध्यक्ष शरद पंवार ने बताया कि वह मौके पर मौजूद है। घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।