{"_id":"5a5501fc4f1c1b4d198b5ee5","slug":"111515520508-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार को पीटकर अधमरा करने के मामले में दो नामजद सहित 15 अज्ञात मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलदार को पीटकर अधमरा करने के मामले में दो नामजद सहित 15 अज्ञात मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव रसूलपुर में गुलदार पर लाठी डंडों से हमला करने के मामले में नगीना वन रेंज के वन रक्षक ने दो नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले बिरला फार्म में दर्जन भर ग्रामीणों ने गुलदार को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था। ग्राम प्रधान बलकार सिंह और प्रधान राजेंद्र सिंह मांगट ने मामले की सूचना वन विभाग को दी थी। वन विभाग की टीम ने घायल गुलदार को कब्जे में लेकर अमानगढ़ वन रेंज में उपचार के लिए छोड़ दिया था। गुलदार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वर्तमान में गुलदार का उपचार मकोनिया में किया जा रहा है। गुलदार को घायल करने के मामले में नगीना रेंज के वन रक्षक सुनील कुमार राजौर ने रसूलपुर निवसी गुड्डू पुत्र शौकत और रिजवान पुत्र शमीम सहित 15 अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को गंभीर हालत के चलते हरिद्वार चिड़ियाघर भेजा जा रहा है। उधर, प्रभारी निरीक्षक दीपचंद का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।