फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सदिंग्ध परिस्थिति में युचवक की मौत

सदिंग्ध परिस्थिति में युचवक की मौत

Sun, 03 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सदिंग्ध परिस्थिति में  युचवक की मौत
स्योहारा। दोस्तों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया एक युवक रेलवे क्रॉसिंग पर मृत मिला। घरवालों ने बिना कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव दौलतबाद के हरिओम शर्मा का पुत्र अमित (25) शनिवार रात अपने दो साथियों को छोड़ने के लिए स्योहारा आया था। रात 11 बजे उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना मिली कि उसका ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन बेहोश अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सक डा. अजीत सिंह के अनुसार अस्पताल आने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीएसी पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया अमित घर से अपने दो दोस्तों को छोड़ने के लिए स्योहारा आया था। चीनी मिल के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास बेहोश पड़ा मिला, लेकिन उसके दोस्तों का कहीं पता नहीं था। सूचना भी क्रॉसिंग से किसी अज्ञात व्यक्ति ने दी। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर मृतक के पिता हरिओम शर्मा का कहना है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। सुबह ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed