{"_id":"59442e0a4f1c1bba5e8b4991","slug":"111497640458-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष कार्रवाई के लिए किया सांकेतिक आमरण अनशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निष्पक्ष कार्रवाई के लिए किया सांकेतिक आमरण अनशन
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के खिलाफ सांकेतिक आमरण अनशन
बिजनौर। चांदपुर मोहल्ला सराय कस्बा के नागरिकों ने चांदपुर पुलिस पर उनको झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में सांकेतिक आमरण अनशन किया। डीएम जगतराज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आमरण अनशन खत्म कराया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में इजहारुल हक ने कहा कि क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक मामलों में उसका सहयोग करने वाली एक महिला ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने इसकी शिकायत आईजी बरेली जोन से की थी। इस पर दोनों ने उनके बेटे व एक वृद्ध के खिलाफ बलात्कार करने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। चांदपुर पुलिस ने वृद्ध को धोखे से थाने बुलाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस व आरोपी लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मोहम्मद असगर, सदाकत, रियाजुद्दीन, शमीम अहमद, इनामुद्दीन, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।