फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप

मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप

Wed, 15 May 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप
उत्पीड़न में महिला का पति गिरफ्तार
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बिसाठ निवासी एक महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों पर शादी में करीब दो लाख रुपये दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
मोहल्ला रईसान निवासी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व गांव बिसाठ निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र किंगल उर्फ पिंकू के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक उसके मायके वालों ने उसकी शादी में मनमाफिक दहेज दिया था। आरोप है कि उसके ससुराल लोग उसके पति को दुकान खुलवाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। उसके विरोध करने पर प्रताड़ित किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर सारा वृत्तांत परिजनों को सुनाया। महिला ने पुलिस से अपने पति पिंकू, ससुर वीरेंद्र सिंह, सास सविता, ननद मीनू व खूशबू समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के आरोपी पति पिंकू को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह ने बताया कि महिला के पति का संबंधित मामले में चालान कर दिया है, और अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी से मिले किसान
बिजनौर। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह समेत उसके नामजद साथियों को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की। एसपी से मिलने वालों में जबर सिंह, चौधरी नाहर सिंह, दिलावर सिंह, बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed