{"_id":"5b995893867a557f6a2a33e0","slug":"101536776339-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने वाले देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला करने वाले देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमला करने वाले देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किरतपुर। पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने वाले देवर को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। मुहल्ला लुहारान निवासी मिठ्ठन कुरैशी की पुत्री जैमिन चौधरी पर उसके पति मुहल्ला कस्साबान तौफीक कुरैशी, जेठ रफीक, देवर लईक, ननद नजराना आदि ने चाकू और तमंचे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले से घबराई महिला ने मुस्लिम फंड कार्यालय में घुसकर अपनी जान बचाई थी। जैमिन की तरफ से इस मामले में पति, देवर, जेठ, ननद एवं एक अन्य हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इनमें से देवर लईक को हमले में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
फसली ऋण की जानकारी दी
किरतपुर। कैंनरा बैंक की किरतपुर शाखा ने क्षेत्र के ग्राम बाहूपुरा में कैंप लगाकर किसानों को कृषि एवं वित्तीय ऋण की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रबंधक सुनील शर्मा और कृषि ऋण अधिकारी पूनम मलिक ने किसानों से पशुपालन व्यवसाय के लिए ऋण एवं प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. ब्रजवीर सिंह, बीमा अधिकारी शिखा भट्ट, ग्राम प्रधान नरेश कुमार, जयपाल सिंह आदि रहे।