{"_id":"5b981398867a557ed4317098","slug":"101536693144-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर जा रही बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के घर जा रही बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर/रूखालू। प्रधान के घर जा रही बुजुर्ग महिला को युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। बाद में महिला की शिकायत पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला हसनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। जहां की 70 वर्षीय महिला मंगलवार सरकारी आवास की किस्त के लिए बैंक की किताब लेने प्रधान के घर जा रही थी। महिला का आरोप है कि रास्ते में एक युवक इंजन चला रहा था। उसने महिला को पकड़ लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां बुजुर्ग महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के कहने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और 100 डायल पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक को सौंप दिया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सत्य दिखाई दे रहा है। आरोपी बीर पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया गया है।