फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गैस कनेक्शन और सब्सिडी के नाम पर कुंडल-अंगूठी की ठगी

गैस कनेक्शन और सब्सिडी के नाम पर कुंडल-अंगूठी की ठगी

Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गैस कनेक्शन और सब्सिडी के नाम पर कुंडल-अंगूठी की ठगी
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में गुरुवार को एक महिला ठगी की शिकार हो गई। गैस कनेक्शन और दस हजार सब्सिडी दिलाने के बहाने बाइक सवार युवक ने महिला के सोने के कुंडल और अंगूठी उतरवा लिए। इसके बाद युवक सरकारी अस्पताल से रफूरचक्कर हो गया।
विज्ञापन

ढबारसी में गुरुवार सुबह सुमित्रा बंसल पत्नी चंद्रसेन बंसल अपनी दुकान से घर को जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने उन्हें रोककर कहा कि सरकार की ओर से गैस कनेक्शन और दस हजार रुपये की छूट चल रही है। आप को अगर यह लाभ चाहिए तो आपको मेरे साथ चलना होगा। मशीन से फोटोग्राफी करवानी पड़ेगी। महिला इस अजनबी युवक की बाइक पर बैठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। युवक ने महिला से कानो के कुंडल और अंगूठी निकालने को कहा तो महिला ने विरोध कियर। लेकिन युवक ने मशीन में कुंडल और अंगूठी के आने का बहाना बना कर जेवर अपने कब्जे में ले लिया। वहां से थोड़ी देर में वापस लाने का बहाना बना कर रफूचक्कर हो गया। कुछ देर बाद वह नहीं आया तो महिला ने अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद उस युवक की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed