{"_id":"5b5e13264f1c1b466d8b7a10","slug":"101532891942-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खेत पर चारा लेने जा रहे किसान की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
रविवार की सुबह देहात थानाक्षेत्र क्षेत्र के गांव अदलपुर ताज निवासी किसान जगजीत सिंह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में कैलसा बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। किसान का पैर तार पर रख गया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आते ही किसान जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। खेतों पर काम करने निकले ग्रामीणों ने रास्ते में जगजीत कर शव पड़ा देखा तो बिजली घर को फोन कर हादसे की जानकारी दी और सप्लाई बंद कराई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विलाप करते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। एकाएक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। एक्सईएन एसपी टांक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कराई जाएगी।