{"_id":"5b3bcdf24f1c1b0e278b456b","slug":"101530646002-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मंत्री से मारपीट के मामले में छह पर निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला मंत्री से मारपीट के मामले में छह पर निरोधात्मक कार्रवाई
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह लोगों को मुचलका पाबंद किया
धामपुर। कार्यवाहक कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव पाडली मांडू में हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री रूपेंद्र डबास और उसके साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को मुचलका पाबंद किया है। चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी पक्ष ने फिर से शांति भंग करने का प्रयास किया तो रिपोर्ट दर्ज सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जब वह और उसका भाई ओमकार सिंह दोनों घर पर थे तो इस दौरान गांव के दूसरे समुदाय के दो युवक पांच अन्य लोगों के साथ उनके घर पर आए और अकारण मारपीट की। जिसमें दोनों घायल हो गए।