फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म, पांच माह के बाद गर्भवती होने पर हुआ घटना का खुलासा

किशोरी के साथ दुष्कर्म, पांच माह के बाद गर्भवती होने पर हुआ घटना का खुलासा

Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, पांच माह के बाद गर्भवती होने पर हुआ घटना का खुलासा
धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गांव की ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला। किशोरी की गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। गांव में पंचायत कर पीड़ित परिजनों को एक लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने को धमकाया गया। उधर, कोतवाल ने इस घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। करीब पांच माह पहले इस गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र और उसके एक साथी ने गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला था। किशोरी ने घटना होने के बाद भी लोक लाज की डर से परिजनों को नहीं बताया था, लेकिन जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत खराब होने लगी तो पीड़िता ने परिजनों को सब कुछ बताया। घटना के बारे में पता लगने पर परिजनों के होश उड़ गए । परिजनों ने घटना के बारे में बिरादरी के लोगों को बताया। बिरादरी के मामले के संज्ञान में आने पर गांव के लोगों की पंचायत हुई। आरोप है कि इस पंचायत पर पंच बने लोगों ने घटना के बदले पीड़िता के परिजनों को एक लाख का लालच देकर खामोश रहने को कहा गया। पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है। उधर, कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़िता घटना के मामले में पुलिस तहरीर देता है, तो पुलिस अविलंब रिपोर्ट कायम कर आरोपियों और पंचों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सतीश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed