{"_id":"5a09e46d4f1c1bf2538bc998","slug":"101510597741-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट
नगीना। पुलिस ने चेयरमैन पद के कांग्रेस के उम्मीदवार व एक महिला सभासद के खिलाफ बिना अनुमति के सभा कर मतदाताओं को लुभाने के लिए जलपान कराने के मामले में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु रविवार की रात्रि में नगर के मुख्य मार्ग व मुहल्लों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस पार्टी के चेयरमैन पद के उम्मीदवार खैरूनिशा अंसारी व उनके पति मुहम्मद उसमान तथा वार्ड नंबर 1 पूर्वी लुहारी सराय की सभासद पद की प्रत्याशी सर्वेश देवी व उनके पति अशोक कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया। बताया कि इन प्रत्याशियों द्वारा बिना अनुमति के सभाएं कर मतदाताओं को लुभाने के लिए जलपान कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की वीडियोग्राफी भी कराई गई हैं।